शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहाँपुर। सहयोग संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। ग्राम पंचायत वशूलिया निवासी महेंद्र दुबे को जैसे ही जिला अस्पताल में एक प्रसूता को एबी नेगेटिव ब्लड की जरूरत की सूचना मिली, वह तुरंत पहुंच गए और रक्तदान किया।डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले ही ब्लड डोनेट किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बिना देर किए रक्तदान किया। सहयोग संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान और शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि महेंद्र दुबे जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...