मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- महीने भर से रुक-रुककर मौसम के बिगड़ने के बने सिलसिले के बीच अब मौसम काफी अधिक बिगड़ जाने का अंदेशा मौसम विभाग की तरफ से जताया है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मौसम के फिर से बिगड़ने के हालात बन सकते हैं। आज बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के फिर से बिगड़ने का कारण बन सकता है। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ा हुआ रहने का अंदेशा है। आसमान पर घने बादल छाने के साथ आंधी चल सकती है। गरज चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दिन के अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गि...