जौनपुर, जनवरी 25 -- जौनपुर, संवाददाता। मौसम का मिजाज रविवार की सुबह से फिर बिगड़ गया है। लोग सो कर उठे तो कोहरा धुंध और बादल देख स्तब्ध रह गए। पछुआ हवा के चलते बाहर ठंड बढ़ी है, जबकि कमरे में गर्मी महसूस हो रही है। मौसम के जानकार ने 27 से 29 जनवरी के बीच हल्की से सामान्य बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार की आधी रात के बाद तक कोहरा नहीं था। भोर में चार बजे के आसपास कोहरा हल्का हल्का पड़ने लगा। परंतु सुबह सात बजे के बाद अचानक वातावरण कोहरा, धुंध और बादल से भर गया। लगने लगा कि सुबह नहीं बल्कि रात होने वाली है। हालांकि 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ लेकिन हल्का कोहरा और बादल बने हुए हैं। लोग कयास लगा रहे हैं सूर्य के दर्शन होने मुश्किल हैं। मौसम के जानकार डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.