पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद गुरुवार और शनिवार को फिर से बादल छाने के आसार बने है। साथ ही बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि आर्द्रता 77 से 43 दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 78 रहा। जबकि अनुमान है कि 19 और 21 मार्च को गरज, चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...