रांची, अक्टूबर 24 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में 28 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम के करवट लेगा। आसमान में घने बादल छाएंगे और 30 अक्तूबर तक लगातार 3 दिन तक बारिश हो सकती है। राज्य के दक्षिणी भाग में इस बदलाव का असर ज्यादा दिखेगा। कोल्हान के तीनों जिले समेत सिमडेगा, खूंटी, रांची और आसपास के जिलों में ज्यादा बारिश होने होने की आशंका है।बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है निम्न दबाव क्षेत्र मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से अंडमान सागर के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। यह व्यापक होकर अगले 25 अक्तूबर तक अति गहरे निम्न दबाव में तब्दील हो सकता है। इसके बाद पश्चिम उत्तर दिशा में बढ़ते हुए यह 26 अक्तूबर की सुबह तक एक चक्रवातीय तूफान में (साइक्लोनिक स्टोर्म) में तब्दील होकर पश्चिम उत्तरी ...