भोपाल, फरवरी 17 -- मध्य पाकिस्तान और उससे जुड़े पंजाब क्षेत्र के ऊपर बने एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में एकबार फिर बदलाव हो गया है। इस दौरान अगले दो दिन कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बुधवार को जहां श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, इंदौर, धार और अलीराजपुर में पानी गिर सकता है। वहीं गुरुवार को प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के स...