संभल, अप्रैल 3 -- संभल/संवाददाता। जनपद में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश होती है तो खेतों में खड़ी और कटी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन दिनों जनपद में गेहूं की कटाई और निकासी का कार्य तेजी से चल रहा है। कई किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी है, ऐसे में बारिश होने पर गेहूं भीगकर खराब हो सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं खेतों में खड़ी आलू की फसल पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अधिक नमी और बारिश होने की स्थिति में आलू के सड़ने की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए किसान फसल सुरक्षित करने में जुट गए हैं और बारिश न होने की दुआ कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.