फिर बदला मौसम, धूप ने बढ़ाई परेशानी
मऊ, मई 2 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। 48 घंटे पहले हुई बारिश से लोगों को तल्खी से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को बदली के बीच निकली धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहने के बाद भी तेज धूप से बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे। वहीं बिजली की कटौती ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बड़ी परेशानी बनी रही। जनपद में मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात में तापमान सामान्य से सवा दो डिग्री नीचे रहा। इसके बाद भी बिजली की कटौती ट्रिपिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या के चलते कूलर पंखे नहीं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
मौसम में बदलाव वहीं शनिवार को बदली एवं ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ, लेकिन दिन में बदली के बीच निकली ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.