फिर बदला मौसम, तापमान में गिरावट
हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नैनीताल जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी पूरे जिले में बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के बीच हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से अगले एक-दो दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.