मेरठ, मार्च 18 -- पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों में बने विभिन्न मौसमी तंत्र के चलते मेरठ सहित वेस्ट यूपी के मौसम में फिर से बदलाव होने जा रहा है। आज से वेस्ट यूपी में बादलों का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। कल वेस्ट यूपी में हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। 20 मार्च को पूरे वेस्ट यूपी में आंधी के साथ तेज बारिश एवं ओलावृष्टि की आशंका है। बादल, बारिश और आंधी का यह दौर 21 मार्च तक रुक-रुककर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान 31.7 एवं 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार के सापेक्ष दिन-रात में क्रमश: 1.7 एवं 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इसे दिन का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ जबकि रात का सामान्य रहा। अगले तीन-चार दिनों में दिन-रात के तापमान में व्यापक गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.