प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के नोटिस जारी होने के बाद जवाब दाखिल करने में भी वोटर पीछे हैं। अब तक महज 7679 लोगों ने नोटिस के बारे में जवाब दिया है, जिनकी सुनवाई हुई है। जबकि कम समय के कारण यह काम तेजी के साथ होना है। जवाब न देने की दशा में बड़ी संख्या में नाम कट सकता है। एसआईआर अभियान के दौरान जिले में 11 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम कट चुका है। जबकि 10 लाख से अधिक वोटरों को नो मैपिंग के कारण नोटिस भेजा जाना है। इसमें नोटिस जारी होने में तो समय लग रहा है। अब तक एक लाख मतदाताओं को भी नोटिस नहीं भेजा जा सका है। वहीं नोटिस का जवाब देने में भी मतदाता काफी पीछे हैं। अब तक महज 7679 मतदाताओं ने नोटिस का जवाब भेजा है। ऐसी दशा में बड़ी संख्या में वोटरों का नाम कटना लगभग तय है। निर्वाचन आयोग के न...