इटावा औरैया, जून 23 -- इटावा। विजिलेंस के द्वारा रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किए गए डिप्टी सीएमओ डा.श्रीनिवास यादव की गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी आई है। 10 जून को डा. श्रीनिवास यादव 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुये थे। मंगलवार को कानपुर से विजिलेंस टीम एक बार फिर सीएमओ कार्यालय पहुंची, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों की मानें तो टीम के द्वारा कार्यालय के एक कर्मचारी को नोटिस भी सौंपा गया है हालांकि विभाग के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रिश्वतखोरी मामले में कार्यालय के एक कर्मचारी का नाम भी सामने आया था। विजिलेंस टीम के पहुंचने से पहले ही वह कार्यालय से फरार हो गया। चार सदस्यीय विजिलेंस टीम ने कार्यालय में मौजूद नोडल अधिकारी अमित दीक्षित से पूछताछ की और उन्हें कानपुर बुलाया गया है। टीम के मुताबिक डिप्टी स...