लोहरदगा, जून 14 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के खरता गांव में 20 हाथियों का झुंड फिर वापस लौट आया है। हाथियों का झकझूमर झेलकर तंग आ चुके कैरो प्रखंड के लोग एक बार फिर दहशत के साए में हैं। हाथियों ने गांव में घुसकर ईश्वर महली और कार्तिक महली के घर को ध्वस्त किया और घर मे रखे अनाज को खाकर बर्बाद कर दिया। फिलहाल गजराजों का झुंड खरता पहाड़ की तलहटी पर डेरा जमाए है। झुंड में दो शावक भी शामिल हैं। शावक साथ में होने से बड़े हाथी अधिक खतरनाक होते हैं। इनके गांव में पंहुचने से लोग भयभीत हैं। पांच साल पहले इसी गांव में एक स्कूली बालक रोहित दूबे को हाथी ने कुचलकर मार डाला था। हाथियों में इस क्षेत्र को अपना अड्डा बना लिया है। प्रत्येक महीने झुंड घुमफिरकर इस ओर आ ही जाते हैं। अबतक कैरो प्रखण्ड में आधा दर्जन लोग हाथियों का शिकार हो चुके हैं। हा...