अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- जट्टारी (अलीगढ़), संवाददाता। जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर पड़ने वाले गांव नगला चंडीगढ़ में शुक्रवार को फिर से हरियाणा व उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच भूमि विवाद पनप उठा। दोनों पक्षों के किसान आमने-सामने आ गए। भूमि पर अपना-अपना दावा करते हुए दोनों में तनातनी हो गई। आरोप है कि मारपीट के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। देर शाम पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर किसानों से वार्ता करके पूरा मामला समझा। देररात तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हालांकि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। गांव धारागढ़ी निवासी ओमप्रकाश निषाद उर्फ कल्लू ने बताया कि टप्पल थाना क्षेत्र की 889 एकड़ जमीन पर हरियाणा के किसान अवैध कब्जा जमाए हैं। दीक्षित अवॉर्ड के तहत कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.