इस्लामाबाद, अगस्त 1 -- जाने-माने पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन हो गया। वह छह पर्वतारोहियों की टीम के साथ एक मिशन पर थे, जब एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। निम्स-दाई के नाम से मशहूर निर्मल की मौत के बाद उनका एक्स पर किया अंतिम पोस्ट वायरल हो रहा है। 27 जुलाई को किए गए इस पोस्ट में निर्मल ने बताया कि पीओके स्थित इस 'ब्रॉड पीक' पर चढ़ना कभी योजना का हिस्सा था ही नहीं। उन्होंने लिखा था कि मिशन बदलते रहते हैं। हैट्रिक प्रोजेक्ट इसलिए फोकस में था, क्योंकि यह एक बड़ा मिशन था। इसके बाद निर्मल ने लिखा था कि जो लोग चुपचाप काम कर रहे होते हैं, मौके उनके लिए चीखते नहीं हैं, बल्कि कान में फुसफुसाते हैं। इसके बाद निर्मल ने अपनी एक महत्वाकांक्षा के बारे में भी बताया था।इसलिए चुना था खास मिशन निर्मल ने आगे लिखा था कि शुरुआत में केवल जी2 पर ही चढ़ाई करने...