नई दिल्ली, मार्च 26 -- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) एक बार फिर अचानक ठप हो गया, जिससे दुनियाभर के हजारों यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यूजर्स ने शिकायत की कि ऐप और वेबसाइट दोनों ही ठीक से काम नहीं कर रहे थे। कई लोगों को फीड लोड होने में समस्या आई, जबकि कुछ यूजर्स लॉगिन तक नहीं कर पा रहे थे। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, समस्या कुछ समय के लिए रही लेकिन इसका असर कुछ ही यूजर्स पर देखने को मिला। खास बात यह है कि इस महीने X प्लेटफॉर्म पर इस तरह की समस्या एक बार और सामने आ चुकी हैं, जिससे इसकी स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...