श्रावस्ती, जून 8 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। जमुनहा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को खराबी के कारण नौ घंटे बिजली बाधित रही। वहीं सोमवार को भी चार खंभों का तार टूट कर गिर गया। इससे करीब नौ घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। लेकिन जमुनहा क्षेत्र की बिजली खराबी ठीक नहीं हो रही है। रविवार रात बिजली रही और सोमवार सुबह 5 बजे रोस्टर के अनुसार कट गई। इसके बाद सुबह 8.30 पर चालू होनी थी। लेकिन चालू होते ही मिर्जापुर चौराहे पर तिवारी गांव फीडर की पुरानी लाइन पर जम्फर कट गया और चार खम्भे का तार कटकर जमीन पर गिर गया। यह भी पढ़ें- जिले में बारिश के बाद चरमरायी बिजली की आपूर्ति, लोग हुए हलकान जिसके चलते 11 हजार लाइन गड़बड़ हो गयी। बिजली कर्मियों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और मशक्क...