बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- नूरसराय व हिलसा में जल गये किसानों के सपने तीन दिनों में जिले में जल चुकी है 300 बीघा से अधिक की फसल अधिकतर घटनाओं में बिजली के तारों से हो रहे हादसे फोटो : हिलसा आग-हिलसा में रविवार को जल रही फसल को बचाने का प्रयास करते लोग। नूरसराय/हिलसा, निज प्रतिनिधि। जिले में गर्मी बढ़ते ही अगलगी की घटनाओं में काफी तेजी आ गयी है। आग में किसानों के सपनों के साथ उनकी मेहनत व जमापूंजी भी जल रही है। अधिकतर घटनाओं में बिजली के तारों से निकलने वाली चिंगारी का हाथ होता है। पिछले तीन दिनों में ही जिले में 300 बीघा से अधिक की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी है। रविवार को भी हिलसा व नूरसराय प्रखंड के अलग-अलग गांवों में 40 बीघा में लगी गेहूं की फसल जल गयी। तेज गर्मी व पछुआ हवा के कारण सूखी फसल इतनी तेजी से जल गयी कि किसानों को संभलने और आग पर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.