नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- यूपी कैडर की धाकड़ आईपीएस अफसर अंशिका वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की लेडी सिंघम और राजस्थान की बहू इस बार जन्माष्टमी समारोह में रासलीला के दौरान अपने डांस के चलते सुर्खियों में हैं। जय श्री राधे की गूंजी के बीच गोपी बनकर डांस करती अंशिका वर्मा ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। भक्तिमय माहौल में उनके नाचने का अंदाज सबको खूब भा रहा है। दरअसल बरेली पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रासलीला का आयोजन किया गया था। अंशिका वर्मा बरेली साउथ की एसपी हैं। कार्यक्रम में एसएसपी अनुराग आर्य समेत तमाम सीनियर पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए थे।पति का भी आया कमेंट इस कार्यक्रम में आईपीएस अंशिका वर्मा नीली साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने राधा-कृष्ण बने कलाकारों पर पुष्प वर्षा की और अन्य महिलाओं के साथ ड...