लखीसराय, अप्रैल 25 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में एक बार फिर गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जहां हल्के बादलों और हवा के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, वहीं शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए फिर से तपिश बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से ही धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों को बाहर निकलते ही जलन महसूस होने लगी। दोपहर होते-होते स्थिति और भी भयावह हो गई। तेज गर्म हवाएं चलने लगीं, जिसने लू का रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- चतरा में भीषण गर्मी का सितम: सुबह 10 बजते ही सन्नाटा, 42 डिग्री तक पहुंचा पारा सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई और बाजारों में भी अपेक्षाकृत सन्नाटा देखने को मिला। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर ढकक...