प्रयागराज, नवम्बर 3 -- संगम की रेती पर माघ मेला की तैयारी शुरू हो गई है। तैयारी शुरू होने के साथ सोशल मीडिया पर फिर प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे... भक्ति गीत गूंजने लगा है। यह वही भक्ति गीत है जो इस साल आयोजित महाकुम्भ में बेहद लोकप्रिय हुआ था। देश के कोने-कोने में इस गीत की गूंज सुनाई पड़ रही थी। वही गीत माघ मेला शुरू होने के पहले गूंज रहा है। सोशल मीडिया पर माघ मेला की तैयारी की रील के बैकग्राउंड में यही भक्ति गीत सुनाई दे रहा है। महाकुम्भ के पहले भी माघ मेला का आयोजन हुआ, लेकिन इसकी तैयारी कभी भी सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुई। इस बार तो माघ मेला को मिनी महाकुम्भ के तौर पर आयोजित करने का दावा किया जा रहा है। माघ मेला की तैयारी की रील के साथ सोशल मीडिया पर एक और दावा भी किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 75 साल बाद दुर्लभ योग में माघ ...