गंगापार, सितम्बर 10 -- मांडा क्षेत्र में चार दिनों बाद फिर से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कछार पर बसे लोगों में नुकसान को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। पिछले चार दिन बाद एक बार फिर अनवरत बरसात और विभिन्न नदियों का पानी गंगा में छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर बुधवार रात से सुबह तक स्थानीय गंगा घाटों पर दो से तीन फिट तक बढ़ आया है।

जलस्तर की वृद्धि हो रहे जलस्तर वृद्धि के कारण गंगा के किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ का असर दिखने लगा था। एक बार फिर गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से क्षेत्र के बामपुर, महेवा कला, डेंगुरपुर , बादपुर आदि तमाम गांवों के कछार के सब्जियों और खरीफ के फसल की खेती दोबारा पानी में डूबने लगी है। चार दिन से जलस्तर में कमी के चलते किसानों ने राहत की सांस ली थी , लेकिन जलस्तर वृद्धि क...