नई दिल्ली, जुलाई 23 -- बांग्लादेश सरकार ने दो ऐसे पत्रकारों को भारत में मीडिया संबंधी उच्च पदों पर नियुक्त कर दिया है, जिनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स भारत-विरोधी बताए जा रहे हैं। इस फैसले ने न केवल भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई चुनौती दी है, बल्कि दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली की कोशिशों पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। बांग्लादेश ने वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सैदुर रहमान को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) के पद पर और टीवी पत्रकार उम्मे मारूफा को कोलकाता स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन में फर्स्ट सेक्रेटरी (प्रेस) पद के लिए नामित किया है। दोनों नियुक्तियां बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत हुई हैं।मोहम्मद सैदुर रहमान कौन? मोहम्मद सैदुर रहमान बंगाली दैनिक 'इत्तेफाक' के वरिष्ठ पत्रका...