पटना, जनवरी 25 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बयान भारतीय सेना के शौर्य का अपमान है। इससे कांग्रेस की पाक-परस्ती की मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है। श्री पांडेय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पहलगाम हमले का बदला लेने के मकसद से भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें जैश और लश्कर के 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर इस कार्रवाई का मकसद क्या था और क्या यह सिर्फ कुछ इमारतें गिराने तक सीमित था। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आतंकियों को छूट दी थी और पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी थी, वह अब जब भारतीय सेना आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.