नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।राज्यसभा चुनाव में अपने सहयोगी दलों के लिए कांग्रेस एक बार फिर कमजोर कड़ी साबित हुई। कांग्रेस विधायकों के चुनाव से दूर रहने और क्रॉस वोटिंग करने की वजह से बिहार में राजद उम्मीदवार एडी सिंह और ओडिशा में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर होता चुनाव हार गए। बिहार में जहां तीन विधायक वोट डालने नहीं पहुंचे, वहीं ओडिशा में पार्टी के तीन विधायकों ने विपक्ष के उम्मीदवार के खिलाफ वोट किया। हालांकि, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग करने वाली कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने पहले ही बीजद के साझा उम्मीदवार के समर्थन को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि ओडिशा में पार्टी की कमजोर स्थिति के लिए बीजद जिम्मेदार है।बिहार में महागठबंधन की तमाम कोशिशों के बावजूद चार विधायक मतदान से दूर रहे। इनमें तीन कांग्रेस के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.