फिर औसत से ऊपर चढ़ा पारा, बढ़ेगी गर्मी
मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच मुरादाबाद के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए और धूल भरी हवा चली इसके बावजूद तापमान बढ़ गया। पिछले चौबीस घंटों में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम के आमतौर पर साफ बने रहने की संभावना है। दिन के समय आसमान साफ रहने की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। रात के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.