फिर ऐक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिनों तक दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश; आंधी-तूफान भी
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- उत्तर भारत से भले ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी हो लेकिन अभी भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। सोमवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई थी। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और 60 किमी/घंटा तक की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे खड़ी फसलों और बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने और सामान्य जनजीवन बाधित होने की आशंका जतायी गई है। IMD ने मंगलवार को जारी अपने पूर्वानुमान बुलेटिन' में कहा कि आज इस क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, और इसके बाद बुधवार और गुरुवार को बारिश हो सकती है। विभाग ने आज से 15 अक्टूबर के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.