अररिया, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शहर में एक बार फिर सफाई कर्मियों और नगर प्रशासन के बीच टकराव तेज हो गया है। पांच सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मी व नप कर्मी बीते 18 अप्रैल से हड़ताल पर हैं, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सड़कों पर कचरे का ढेर लगना शुरू हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल को देख नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल ने साफ शब्दों में कहा है कि शहरवासियों की सुविधा सर्वोपरि है और सफाई व्यवस्था किसी भी हाल में बाधित नहीं होने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- नगर परिषद के सफाईकर्मी बेमियादी हड़ताल पर इसी क्रम में करीब 150 डेली वेजेस कर्मियों को कार्य से हटा दिया गया है और अस्थायी रूप से आउटसोर्सिंग के जरिए सफाई कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू क...