कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर दक्षिण। सीटीआई से पटेल चौक की ओर जाने वाली नहर आए दिन उफना रही है। जिसके चलते न केवल पानी सड़क पर भर रहा है बल्कि लोगों के घरों में भी घुस रहा है। शनिवार रात को एक बार फिर नहर में पानी बढ़ गया, जो सुबह होते-होते सड़कों में भरने लगा। जिसके चलते लोग हलकान हो गए। नहर का पानी संजय नगर बस्ती, शिव नगर, स्वर्गाश्रम पुलिया और साकेत नगर के कई इलाकों की सड़कों जलमग्न हो गईं। इलाकाई लोगों के मुताबिक, नहर के किनारे अतिक्रमण और गंदगी से नहर अटी होने के चलते आए दिन पानी उफना कर सड़क पर भर रहा है। कई बार समस्या के स्थाई समाधान के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। अखबारों में खबर छपने पर नहर विभाग के कर्मचारी कुछ दूरी पर नहर की सफाई कर इतिश्री कर लेते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...