रामपुर, मई 7 -- रामपुर। बिलासपुर नगर पालिका में हुए 30.62 लाख के घोटाले का जिन्न करीब सालभर बाद फिर बोतल से बाहर आ गया है। अब इस मामले में सपा नेता कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि बीते वर्ष अप्रैल माह में तत्कालीन जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बिलासपुर पालिका में हुए बड़े घोटाले को खोला था। जिसमें पाया था वर्ष 2019 में बिलासपुर नगर पालिका को जीआईए सर्वे कराना था। पालिका ने जीआईए सर्वे कराने के लिए लखनऊ की बिसनटेक कंसल्टेंसी के प्रोपराइटर अरमिंदर सिंह को वर्कआर्डर दिया गया था。

घोटाले का विवरण आरोप है कि तत्कालीन ईओ राजेंद्र सिंह राणा ने बिसनटेक कंसल्टेंसी से जीआईए सर्वे कराए बगैर ही 30.62 लाख का भुगतान पालिका से कर दिया और बाद में दोनों ही यहां से चले गए। इस मामले में तब जिलाध...