गंगापार, अप्रैल 8 -- बुधवार को एक बार फिर हुई बारिश ने क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अचानक मौसम बदलने से जहां खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा, वहीं पशुओं के लिए तैयार किया गया भूसा भी भीग गया, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। इससे पहले मंगलवार शाम को भी तेज आंधी और बारिश हुई थी, जिसके चलते खेतों में कटाई के लिए तैयार फसल गिर गई थी। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने हालात और खराब कर दिए। किसानों का कहना है कि कई दिनों से हो रही असमय बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। भूसा भीग जाने से पशुपालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के चारे की व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं गांवों में कच्चे रास्तों और गलियों में कीचड़ फैलने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान...