प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज। महाकुम्भ के पहले गंगा किनारे बनाया गया गंगापथ फिर अंधेरे में डूब गया है। नागवासुकि मंदिर और दशाश्वमेध घाट के बीच लोग महीनों से अंधेरे पथ पर आवागमन कर रहे हैं। माघ मेला समाप्त होने के बाद ही मार्ग की लाइटें बंद हो गईं। मार्ग किनारे रहने वाले दारागंज के लोग लाइटें जलाने के लिए नगर निगम से गुहार लगा रहे हैं। महाकुम्भ के पहले गंगापथ का निर्माण किया गया था। इस साल आयोजित माघ मेला के पहले नगर निगम ने नागवासुकि मंदिर से दशाश्वमेध घाट तक लााइटें लगाईं। अब नगर निगम इनकी मरम्मत नहीं कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.