फिरौती मामले का अभियुक्त गया जेल
रामगढ़, जुलाई 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा ओपी में दर्ज फिरौती मामले का एक अभियुक्त 26 वर्षीय अनीश कुमार को पुलिस ने गिरिडीह से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि भुरकुंडा ओपी में 10 जनवरी 2025 को दर्ज कांड संख्या 05/25 में अनीश कुमार अप्राथमिक अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि सयाल डी निवासी सीसीएलकर्मी को फिरौती के लिए जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया गया था, वो सिम कार्ड अनीश कुमार ने बेचा था। इसलिए केस के अनुसंधान में संलिप्तता सामने आने पर अनीश की गिरफ्तारी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.