देवरिया, मई 12 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। फिरौती के लिए व्यापारी के अपहरण की साजिश रचने वाले गिरोह के फरार चल रहे बदमाश सर्वेश यादव को सलेमपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी छह दिसंबर 2025 को एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़ के बाद दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के धनगड़ा चौराहे से मुखबिर की सूचना पर सर्वेश यादव उर्फ बबलू पुत्र अवधेश यादव निवासी गजेन्द्रपुर कहीनौर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 190, 109(1) व 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। छह दिसंबर की आधी रात को सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महदहां-डुमवलिया मार्ग पर एसटीएफ गोरखपुर, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्...