उरई, अप्रैल 13 -- कोंच। संवाददाता बहुजन समाज पार्टी नगर संगठन में फेरबदल किया है। पार्टी जिलाध्यक्ष अतरसिंह पाल ने नगर अध्यक्ष सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा को हटा कर फिरोज खान को नया अध्यक्ष बनाया है।बसपा नगर अध्यक्ष रहे सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा को अचानक उनके पद से हटा दिया गया है जो राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी जिलाध्यक्ष अंतरसिंह पाल ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. ब्रजेश जाटव व मंडल प्रभारी द्वय इकलाख राईन व जितेंद्र दयालु की संस्तुति पर कोंच नगर की कमेटी घोषित की जा रही है जिसमें नगर अध्यक्ष फिरोज खान, उपाध्यक्ष गुड्डन राठौर, महासचिव सुनील खटीक, कोषाध्यक्ष विनीत सौनकिया, सचिव सतीश अहिरवार को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...