बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 28 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय इस प्रकरण की सुनवाई करेंगे। गौरतलब है कि 4 जनवरी 2022 की रात करीब 10.20 बजे जरवा मार्ग पर फिरोज अहमद की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान, दामाद रमीज नेमत सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया, जिसके बाद से मुकदमे की सुनवाई जारी है। फिलहाल रिजवान जहीर, जेबा और रमीज नेमत तीनों को जमानत मिल चुकी है। इस मुकदमे का फैसला आने के बाद ही तीनों का राजनीतिक भविष्य तय होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...