अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। श्री खाटू श्याम जी सेवा समिति द्वारा मैरिस रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें समिति अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके ने बताया कि 15 व 16 मार्च को होने वाली भव्य निशान यात्रा और श्याम संकीर्तन को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार आयोजन की खास बात यह रहेगी कि पूरा शहर बाबा श्याम के विशेष इत्र की खुशबू से महकेगा और फिरोजी रंग के निशान भक्तिमय माहौल बनाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ इमली वाली गली (मीनाक्षी पुल) से बाबा की प्रथम आरती के साथ होगा। यहां बाबा का लाल, हरे और सफेद देशी-विदेशी फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद बाबा श्याम नीले घोड़े वाले रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। बताया कि इस वर्ष करीब 6 हजार श्याम भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.