फिरोजाबाद, मार्च 3 -- फिरोजाबाद से गंगा कछला नहाने के लिए गया एक युवक डूब गया। वह अपने दो भाइयों के साथ गया था। घटना के बाद पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया है। गंगा में उसकी तलाश की जा रही है। फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मुरली नगर निवासी विष्णु दीक्षित पुत्र सत्य नारायण दीक्षित अपने दो भाइयों के साथ कछला में गंगा स्नान करने के लिए मंगलवार की सुबह गया था। तीनों भाई गंगा स्नान कर रहे थे तभी विष्णु गंगा में डूबने लगा। भाइयों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह पानी की गहराई में चला गया। विष्णु के डूबने की सूचना जैसे ही फिरोजाबाद में उसके परिवार को लगी तो परिवार के सारे सदस्य कछला पहुंच गए हैं। गोताखोरों से विष्णु को खोजने का प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...