इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- इटावा, संवाददाता। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक की मंगलवार को सुबह सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे अपनी कार से नोएडा जा रहे थे तभी फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर में हुई दुर्घटना में उनकी गाड़ी एक अन्य गाड़ी से टकरा गई।‌ टक्कर इतनी भीषण थी कि डीएफओ विकास नायक और ड्राइवर देवांश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्हें सैफई अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि गाड़ी में सवार एक महिला केशवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। विकास नायक 2019 बैच के आईएफएस अधिकारी थे। हादसे की खबर सुनकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित पूरा प्रशासन और वन विभाग की अधिकारी व कर्मचारी सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...