इटावा औरैया, मई 12 -- जसवंतनगर। तमेरा निवासी एक युवक की फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। ग्राम तमेरा निवासी 26 वर्षीय अवशांत उर्फ नीतू पुत्र मुकेश बाबू सोमवार रात करीब 11 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक फिरोजाबाद के नगला पिपरिया क्षेत्र के साथी मार्ग पर रहकर सीमेंट की सप्लाई का काम करता था। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से सिविल इंजीनियर की मौत घटना के समय वह किसी काम से रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा था, तभी हादसा हो गया। पिता मुकेश बाबू मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मृतक दो भाइयों...