फिरोजाबाद, जून 29 -- सोमवार शाम तेज आंधी एवं बरसात में फरिहा थाना क्षेत्र में एक ई रिक्शा पर नीम का पेड़ गिर गया। विशाल नीम के पेड़ के जड़ सहित टूटने से ई रिक्शा में सवार सभी लोग दब गए तथा मार्ग जाम हो गया। एक बाइक भी पेड़ की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कटर से पेड़ को काट कर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा शाम साढ़े छह बजे करीब हुआ। बताया जाता है कि एक ई रिक्शा सवारियां लेकर फरिहा चिढ़रई जा रहा था। ई रिक्शा में आठ लोग सवार थे, जिनमें एक महिला एवं बच्चा भी था। चिढ़रई के निकट तेज आंधी एवं बरसात के दौरान एक बड़ा नीम का पेड़ जड़ सहित टूट कर गिरा तो ई रिक्शा एवं एक बाइक उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात थम गया तथा दूर तक जाम लग गया। इस पर चिढ़रई एवं निकट के गांव के ल...