फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- नगर निगम में एक बार फिर से जनवरी माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करते हुए प्रदेश में 13वीं बार पहला स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा जारी घोषणा के अनुसार नगर निगम में 100 में से 99 शिकायतों का निस्तारण करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। सहायक नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह एवं निहालचंद ने बताया कि नगर निगम में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जो भी शिकायत मिलती है उसका सत्यापन करते हुए तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाता है ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट रहे। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में नगर निगम में शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। जनवरी माह में शासन द्वारा 100 में से 99 अंक देते हुए नगर निगम को पहली रैंक प्रदान की है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.