मैनपुरी, मई 23 -- कुरावली। जनपद फिरोजाबाद से आपराधिक घटना को अंजाम देने आए बदमाश से कुरावली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने फायरिंग की तो एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में उसकी टांग में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बदमाश को उपचार के बाद जेल भेजा गया है। सीओ करावली सच्चिदानंद ने शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि कुरावली पुलिस गुरुवार की देर रात देवीनगर कट के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने युवक का पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश की टांग में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम राजकुमार...