हरदोई, दिसम्बर 31 -- कछौना। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर को गिरफ्तार किया है। युवक पर लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ निवासी इदरीश पुत्र इस्लाम के विरुद्ध गिरोह बनाकर संगीन अपराध करने के आरोप में गैंगस्टर एक के तहत कार्रवाई की गयी थी। शातिर इदरीश के विरुद्ध स्थानीय जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस गैंगस्टर एक्ट के दर्ज मामले में फरार चल रहे शातिर को मुखबिर की सूचना पर कछौना पुलिस के उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा व हमराही कांस्टेबल राहुल कुमार ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...