फरीदाबाद, मई 20 -- पलवल, अजित कुमार। गत दिनों फिरोजपुर गांव में हुई गोलीबारी और जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के ने बताया कि 29 मई की रात करीब 10 बजे सदर थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में विजय सिंह के घर में उनकी बेटी की शादी की मेहंदी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान आरोपी कार में सवार होकर बंदूक, लाठी व फरसा के साथ घर में घुस आए थे। उक्त लोगों ने गाली-गलौज की और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिवार के लोगों के समझाने पर आरोपी भीम और पवन ने बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। यह भी पढ़ें- फिरोजपुर गांव में गोलीबारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार भीम द्वारा चलाई गई गोली दुल्हन के भाई नितिन की दाहिनी जांघ में जा लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घा...