बगहा, अप्रैल 11 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज, हिसं। झंझारपुर व फिरोजपुर कैंट के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। इस ट्रेन में एसी के साथ स्लीपर व जेनरल बोगियां भी होंगी। रेल की ओर से निर्गत एक पत्र में 04620 व 04619 स्पेशल ट्रेन के परिचालन की बात कही गई है। फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर ट्रेन 18 अप्रैल से 23 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। 04619 झंझारपुर-फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 20 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। इस ट्रेन की बोगियां एलएचबी कोच होंगी। कुल 21 कोच वाली ट्रेन में दिव्यांगजन के लिए एक, एसी 3 टियर के लिए चार, एसी 3 टियर इकोनॉमी के लिए दो, एसी 2 टियर दो, जेनरल बोगी पांच और स्लीपर श्रेणी के छह कोच होंगे। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से 14:30 बजे प्रस्थान कर जालंधर सिटी,अंबाला कैंट ,सहारनपुर ,मुराद...