रांची, फरवरी 13 -- रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल की कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल पार्क में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। यहां छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान को समझा और पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य व राइड्स का आनंद लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ ऐतिहासिक जानकारी देना और शिक्षक-छात्र संबंधों को प्रगाढ़ बनाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...