फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 'डॉन अभियान'
रांची, जून 19 -- रांची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शुक्रवार को फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 'डॉन अभियान' के तहत नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने छात्रों को एनडीपीएस अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी, भंडारण व सेवन गंभीर अपराध हैं। उन्होंने नालसा के टोल-फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी दी। एनसीबी के संजय ओहदार ने मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए 'मानस हेल्पलाइन 1933' का उपयोग करने की अपील की। सीआईडी के रिजवान अंसारी ने युवाओं को तस्करों से सतर्क रहने और लाइफ सेवर्स एनजीओ के अतुल गेरा ने नशे से दूर रहने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी अंत में पंपलेट वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- नशा से दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.