रांची, मई 11 -- रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में सोमवार को मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने गीतों और नृत्यों के जरिए मां के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में माताओं के लिए रोचक खेल, वॉइस रिकग्निशन और मदर-चाइल्ड रैंप वॉक मुख्य आकर्षण रहे। माताओं ने भी अपने भावुक अनुभव और गीत साझा किए। इस आयोजन ने विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को मजबूत करते हुए मां के निस्वार्थ प्रेम के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। यह भी पढ़ें- काव्य गोष्ठी में मातृत्व शक्ति को नमन यह भी पढ़ें- मां का बच्चों के साथ अटूट रिश्ता, उनका समर्पण बेमिसाल यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर डीपीएस में भावनात्मक समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...