रांची, फरवरी 23 -- रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में शानदार सफलता हासिल की है। कनिष्का सारंगी ने 98.99, हिमांशु कुमार ने 98.60, अनुज कुमार सिंह ने 94.23 और ध्रुव राज ने 83 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। स्कूल के अध्यक्ष रितुल मुंजाल और प्राचार्य ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने संस्थान का मान बढ़ाया है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का संचार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...